[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

CCTV फुटेज की मदद से 03 चोर गिरफ्तार, सोने-चांदी के गहने और अन्य सामान बरामद

जमुई A1 : जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों में दो नाबालिग एवं शिबू खरवार शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के गहने और अन्य सामान बरामद किया है।

लक्ष्मीपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार द्वारा बताया गया कि चोरों ने 29 मार्च को कई घरों को निशाना बनाया था। इन्होंने लक्ष्मीपुर के केमटिया निवासी रंजीत कुमार सिंह के घर से सामान चुराया। इसके अलावा बरहट के हनुमान चौक चकचौटा निवासी मुकेश यादव और असीम कुमार सिंह के घरों से भी चोरी की। चोरों ने इन घरों से गहने, नकदी और कीमती कपड़े चुराए।

मुख्य आरोपी शिबू खरवार औरंगाबाद का रहने वाला है। वह अपने ससुराल गिद्धौर थाना क्षेत्र के तारडीह गांव में रह रहा था। पूछताछ में उसने कई इलाकों में चोरी की बात कबूली है। इनमें लक्ष्मीपुर, सोनो, बरहट और चकाई थाना क्षेत्र शामिल हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ जारी रखे हुए है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें