[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में 9 सालों से फरार नक्सली बुद्धन सोरेन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जमुई A1 : जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस एवं SSB के संयुक्त कार्रवाई में 9 सालों से फरार नक्सली बुद्धन सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह नक्सली सरगना चिराग दा का करीबी सहयोगी है। सोरेन पर वर्ष 2016 में चरैया-नैनीपत्थर रोड निर्माण कार्य को बाधित करने का आरोप है। उसने मौके पर खड़े JCB एवं ट्रैक्टर को आग लगा दी थी। इस घटना का मामला चरकापत्थर थाने में दर्ज है।

SSB को सूचना मिली थी कि सोरेन कर्मा पर्व मनाने अपने गांव तेतरिया आने वाला है। 16वीं वाहिनी SSB के कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया के निर्देश पर टीम बनाई गई। कंपनी कमांडर राजीव नयन कुमार और थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने सर्च अभियान चलाया।

पुलिस एवं SSB के संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी पहचान बुद्धन सोरेन के रूप में हुई। उसे चरकापत्थर कैंप में पूछताछ के बाद स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि नक्सली नेटवर्क को समाप्त करने का अभियान जारी रहेगा। इलाके में शांति बहाल करना उनका मुख्य लक्ष्य है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें