[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में जंगल में 150 मीटर कॉर्डेक्स विस्फोटक बरामद कर सुरक्षाबलों के विशेष टीम ने नक्सलियों की साजिश किया नाकाम

जमुई में जंगल में 150 मीटर कॉर्डेक्स विस्फोटक बरामद कर सुरक्षाबलों के विशेष टीम ने नक्सलियों की साजिश किया नाकामजमुई A1 : बिहार के जमुई जिला अंतर्गत गरही थाना क्षेत्र के केरुवातरी गांव एवं मालिन नाला के बीच जंगल में सुरक्षा बलों ने उच्च क्षमता वाला विस्फोटक बरामद कर नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है।

जानकारी के अनुसार SSB की 16वीं वाहिनी को गुप्त सूचना मिली थी कि, इस क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा विस्फोटक छिपाया गया है। SSB कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में SSB के 26 जवान, बारूद खोजी श्वान दस्ता एवं जमुई पुलिस का बम निरोधक दस्ता शामिल था।

सर्च अभियान में करीब 200 मीटर क्षेत्र की जांच की गई। टीम को लगभग 150 मीटर कॉर्डेक्स विस्फोटक मिला। इसमें से 105-110 मीटर विस्फोटक को खतरा देखते हुए वहीं नष्ट कर दिया गया। बाकी 40 मीटर विस्फोटक को बरामद किया गया।

यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है जब चार दिन पहले ही जमुई एवं झारखंड में एक सक्रिय व कुख्यात नक्सली की मुठभेड़ सुरक्षा बालों ने मार गिराया था। इसके बाद से नक्सली संगठनों में आक्रोश है एवं वे सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें