जमुई A1 : जमुई जिला के सिमुलतला थाना क्षेत्र अंतर्गत बथनावरण गांव में गुरुवार की देर रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर 2 किलो चांदी, एक सोने का चैन और नगदी समेत करीब 2.50 लाख रुपए का सामान चुरा लिया। चोरों ने चोरी के साथ तोड़फोड़ भी की तथा बक्से में रखे कार एवं बाइक के कागजात भी जला दिए।
पीड़ित हादो मियां द्वारा सिमुलतला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उनके द्वारा बताया गया कि उसके 2 रिश्तेदार ब्राधिया गांव के मोहम्मद इम्तियाज मियां और सियाटांड़ के इलाही मियां ने जमीन विवाद को लेकर उन्हें धमकी दी थी। हादो मियां को शक है कि इन्हीं लोगों ने यह वारदात की है।
थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

