[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

लोगों की आहट सुनकर छत से कूदकर भागा चोर, मोबाइल छूटने पर कुछदेर बाद फिर आया वापस, स्थानीय लोगों ने पकड़कर रस्सी से बांधा

जमुई A1: जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के शास्त्री कॉलोनी (वार्ड न. 7) में सोमवार की देर रात रात करीब 1 बजे चोरी का प्रयास विफल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार घर के मालिक संजय यादव की बेटी ने छत पर किसी के आने की आहट सुनी जब उसने जाकर देखा तो एक युवक वहां मौजूद था। लड़की को देखकर युवक छत से कूदकर भाग गया, लेकिन उसका मोबाइल वहीं छूट गया। एक घंटे बाद वह अपना मोबाइल लेने फिर घर में आया। इस बार संजय यादव की पत्नी ने उसे पकड़ लिया। युवक ने भागने की कोशिश में अपना मोबाइल तोड़ दिया। इतने देर में आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने पकड़कर उसे रस्सी से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के धरवा गांव निवासी त्रिपुरारी मंडल का बेटा विशाल उर्फ कारू कुमार के रूप में हुआ है। पुलिस ने उसके पास से चाकू और मोबाइल बरामद किया है। चोर ने घर के बक्से को तोड़कर चोरी का प्रयास किया था।

टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें