[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

6 साल से दोहरे हत्याकांड में फरार आरोपी नक्सली सुमा राणा गिरफ्तार

जमुई A1 : जमुई पुलिस ने चिहरा थाना क्षेत्र के गरुड़ाबाद में 6 साल से दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहे नक्सली सुमा राणा को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि सुमा राणा पर 2019 में गुलाब अंसारी और उस्मान अंसारी की हत्या का आरोप है। आरोपी पर नक्सल पर्चा चिपकाकर दहशत फैलाने का भी आरोप है।

झाझा SDPO राजेश कुमार द्वारा बताया गया कि कल रात गुप्त सूचना मिली थी कि सुमा राणा अपने घर के पास देखा गया है। जमुई पुलिस कप्तान मदन आनंद के निर्देश पर तुरंत एक छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी दल ने रात में ही कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके गांव हसीकोल से गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी दल में SDPO झाझा राजेश कुमार, लाल बहादुर सिंह, मंजीत कुमार और एसटीफ के कई जवान शामिल थे। पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड में कई और आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए जमुई पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें