जमुई A1: जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव से फरार नक्सली राजेश यादव को 16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एवं स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। राजेश यादव के खिलाफ चरकापत्थर तथा खैरा थाने में कई मामले दर्ज हैं। इन मामलों में विस्फोटक अधिनियम, आर्म्स एक्ट और यूएपीए की धाराएं शामिल हैं।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजेश अपने गांव आने वाला है। SSB कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया के निर्देश पर कंपनी कमांडर राजीव नयन कुमार ने विशेष टीम बनाई। टीम ने बिशनपुर गांव में घेराबंदी कर एक संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपनी पहचान राजेश यादव के रूप में स्वीकार की। आरोपी को पहले चरकापत्थर SSB कैंप लाया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

