[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

देवनंदन हत्याकांड में फरार अभियुक्त सूचित यादव की गिरफ्तारी

जमुई A1 : जमुई पुलिस ने देवनंदन यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी सूचित यादव को विराजपुर स्थित टेलढा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। देवनंदन यादव की हत्या में चार लोगों को नामजद किया गया था। इनमें से तीन आरोपी फरार चल रहे थे। मंगलवार सुबह मुख्य आरोपी सूचित यादव के घर आने की सूचना मिली थी।

बता दें कि चंद्रमंडी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि चंद्रमंडी थाना कांड सं0 205/24 में फरार अभियुक्त सूचित यादव टेलवा मोड़ के पास देखा गया है। पुलिस द्वारा वरीय पदाधिकारी को इसकी सूचना देने की उपरांत एक छापामारी दल का गठन किया गया एवं गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुऐ सूचित यादव को गिरफ्तार किया गया। अब तक इस कांड में दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है एवं शेष बचे अभियुक्तों की विरुद्ध छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक लोडेड देशी कट्टा एवं 03 जिंदा गोली बरामद किया गया है। उक्त अपराधी का पूर्व से अपराधिक इतिहास भी रहा है।

छापामारी टीम में चंद्रमंडी थानाध्यक्ष गजेन्द्र कुमार, पु०अ०नि० दीपक कुमार, पु०अ०नि० संजीव कुमार, परि०पु० अ०नि० सन्नी कुमारी एवं स०अ०नि० हरेन्द्र प्रसाद शामिल थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें