[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

सड़क दुर्घटना में वार्ड आयुक्त के भाई की मौत, अज्ञात कार ने मार दी टक्कर

जमुई A1: जमुई नगर परिषद् अंतर्गत खैरमा वार्ड सं०-01 के वार्ड आयुक्त सिकंदर कुमार साह के छोटे भाई 35 वर्षीय अमर साह की सावन महीने के पहले दिन ही सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक पेशे से व्यवसायी था।

मिली जाकारी के अनुसार अमर साह शुक्रवार को बरहट प्रखंड के पत्नेश्वर धाम मंदिर अपनी पत्नी के साथ मंदिर में पूजा करने गया था। वापसी के दौरान पत्नेश्वर चौक पर उसकी पत्नी बाइक से उतरकर सब्जी खरीदने लगी। इसी दौरान अमर आगे बढ़ा तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी।

पत्नी व स्थानीय लोगों की मदद से घायल अमर को जमुई सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मलयपुर एवं टाउन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें