[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में चालक की लापरवाही से एंबुलेंस 3 बार पलटी, मजदूर की मौत, परिजनों द्वारा सड़क जामकर किया मुआवजे की मांग

जमुई A1 : जमुई जिले के झाझा-जमुई मुख्य मार्ग पर संसारपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय मजदूर आनंदी साह की मौत हो गई। मृतक की पत्नी पूजा देवी ने बताया कि उनके पति ठेला चलाकर परिवार का गुजारा करते थे।

जानकारी के अनुसार रविवार की रात को बीमार होने पर मजदूर आनंदी साह को पहले स्थानीय क्लिनिक ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए एम्बुलेंस से जमुई रेफर किया गया। संसारपुर के पास चालक की लापरवाही से एम्बुलेंस तीन बार पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने चरघरा गांव के पास सड़क जाम कर दिया। मृतक की पत्नी ने कहा कि उनके दो छोटे बच्चे हैं। परिवार में अब कोई कमाने वाला नहीं है। उन्होंने जिला प्रशासन से बच्चों के भविष्य और शिक्षा के लिए उचित मुआवजे की मांग की है।

झाझा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर एक घंटे बाद जाम हटवाया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें