[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल, रेलिंग तोड़कर स्कॉर्पियो 100 फीट दूर बाउंड्री वॉल से टकराई, 2 लोग गंभीर रूप से घायल

जमुई A1 : जमुई जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत रविवार की देर रात सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार जमुई-मलयपुर मुख्य सड़क के खैरमा पुल के मोड़ के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक बेकाबू हो गया।

बता दें कि कल्याणपुर निवासी मुन्ना कुमार मलयपुर से जमुई की ओर आ रहा था। खैरमा पुल के ढलान पर पहुंचते ही उनका स्कॉर्पियो पहले पुल की रेलिंग से टकराई और फिर 100 फीट दूर खेत में स्थित बाउंड्री वॉल से टकरा गई।

सदर थाने की महिला अवर निरीक्षक रूबी कुमारी एवं उनकी टीम रात्रि गश्त पर थी। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकाला और नजदीकी निजी क्लिनिक में भर्ती कराया।

सोमवार की सुबह टाउन थाने के अवर निरीक्षक मोती साह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें