[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प, मिर्ची पाउडर फेंककर लाठी-तलवार से किया हमला, पांच घायल

जमुई A1 : जमुई जिला के खैरा प्रखंड अंतर्गत सोमवार की सुबह गरही थाना क्षेत्र के लूसी टाड़ गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को खैरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से जख्मी कारू रविदास को जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

घायलों में एक पक्ष से हरि कुमार, पवन कुमार एवं जागेश्वर रविदास शामिल हैं। दूसरे पक्ष से कारू रविदास एवं मुकेश रविदास घायल हुए हैं। यह विवाद लंबे समय से चलता आ रहा है।

जागेश्वर रविदास ने आरोप लगाया है कि यह जमीन उनकी है और कई बार पंचायत होने के बावजूद दूसरा पक्ष इसे मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह जब वे अपने खेत में हल चला रहे थे, तभी कारू रविदास और मुकेश रविदास ने उन पर मिर्ची पाउडर फेंककर लाठी, डंडे और तलवार से हमला कर दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विरोधी पक्ष ने खेत में जबरन झोपड़ी बना ली है।

वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि जागेश्वर रविदास के बेटे ने भी उन पर हमला किया और लाठी-डंडे से पिटाई की। दोनों पक्ष जमीन पर अपना-अपना मालिकाना हक होने का दावा कर रहे हैं।

घटना की सूचना गरही थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें