[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

मछली से भरा Pickup वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया, खलासी की मौत, चालक घायल, घटना मुख्य मार्ग जमुई-लखीसराय पर हुई

जमुई A1 : जमुई जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत जमुई-लखीसराय NH-333 मुख्य मार्ग पर मनीयड्डा के समीप जमुई जेल के पास सोमवार सुबह लगभग 4 बजे एक Pickup वाहन सड़क किनारे एक खड़े ट्रक से टकरा गई। इस सड़क दुर्घनटना में खलासी की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के चंदन नगर निवासी उप-चालक 42 वर्षीय चंदन चौधरी के रूप में हुई है। साथ गंभीर रूप से घायल चालक की पहचान 43 वर्षीय कार्तिक कुमार हुई है। बताया गया कि दोनों पश्चिम बंगाल से लखीसराय मछली की डिलीवरी करने के लिए निकले थे।

जख्मी चालक द्वारा बताया गया कि पीछे से आ रहे एक हाईवा ने उनके Pickup वाहन को टक्कर मार दी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। जिसके बाद स्थानीय लोगों तथा डायल 112 पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चंदन चौधरी की हालत अधिक गंभीर होने के कारण परिजन उन्हें पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में सोनो पहुंचते ही उनकी मृत्यु हो गई।

टाउन थानाध्यक्ष अरुण कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें