[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, बेटे की मौत, परिजनों और स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम

जमुई A1 : जमुई जिले में गुरुवार को गिद्धौर थाना अंतर्गत एनएच-333 गिद्धौर-झाझा मुख्य मार्ग पर स्थित कुमार सुरेंद्र सिंह स्टेडियम के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठे 10 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पिता बाल-बाल बच गये। मृतक की पहचान झाझा प्रखंड के करहरा पंचायत के भेलबिंदा गांव निवासी राजेश यादव के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है।

घायल मृतक के पिता राजेश यादव ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ खैरा प्रखंड के झुंडों गांव में मौसी से मिलने जा रहे थे। तभी स्टेडियम के पास पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का पहिया शिवम के सिर पर चढ़ गया।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक को गिद्धौर टावर के पास पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने कुमार सुरेंद्र सिंह स्टेडियम और कंपनी बाग तालाब के सामने शव के साथ सड़क जाम कर दिया। वे ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इधर घटना के बाद आधे घंटे से सड़क जाम लगा है। जिस कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को सड़क जाम रहने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा।

गिद्धौर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार द्वारा बताया कि ट्रक द्वारा बाइक सवार युवक को कुचल दिया गया है, जिससे उसकी मौत हो गई है। ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें