जमुई A1 : जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस द्वारा जमुई-लखीसराय सीमा के जंगली क्षेत्र में चार शराब भट्ठियों को नष्ट किया है साथ ही महिला समेत दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बड़ी मात्रा में जावा महुआ, देसी शराब और शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए हैं।
मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि शनिवार की सुबह एक युवक को शराब के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि झगुआजोर जंगली क्षेत्र में कई शराब भट्ठियां चल रही हैं। यहां से होली के लिए जमुई और लखीसराय में बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी हो रही है।
सूचना मिलते ही मलयपुर थानाध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शराब तस्कर भट्ठियां छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने पार्वती देवी और उसके बेटे लीव चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से शराब बनाने की सामग्री तथा तैयार शराब बरामद की गई।

