[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में 19.55 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, शराब कारोबार करने में पति-पत्नी लिप्त, महिला सहित 2 गिरफ्तार, पति मौके से भागा

जमुई A1 : जमुई जिला के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब कारोबार में लिप्त पति-पत्नी की सक्रिय जोड़ी का पर्दाफाश उत्पाद विभाग की टीम ने किया है। सोमवार की रात छापेमारी में पुलिस ने एक महिला कारोबारी सोनी कुमारी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका पति मुकेश राय मौके से फरार हो गया। दोनों के पास से कुल 19.55 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पति-पत्नी लंबे समय से शराब तस्करी में सक्रिय थे। पुलिस को इसकी भनक लगते ही विशेष अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान पति तो भाग निकला, लेकिन पत्नी शराब के साथ पकड़ी गई।

उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार द्वारा बताया गया कि कार्रवाई की शुरुआत सोनो थाना क्षेत्र के डुमरी चेक पोस्ट से हुई। यहां वार्ड संख्या 13 निवासी सूर्य नारायण तमोली को संदिग्ध हालात में पकड़ा गया, जिसके पास से 2.800 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि यह शराब मुकेश राय के घर से लाई गई है।

इसके बाद उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर के नेतृत्व में टीम गठित की गई और छापेमारी कर वार्ड संख्या 07 निवासी मुकेश राय के घर से 16.750 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। हालांकि मुकेश राय फरार हो गया, लेकिन उसकी पत्नी सोनी कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 और दुर्गा पूजा को देखते हुए जिलेभर में छापेमारी अभियान तेज किया गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें