[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में उत्पाद पुलिस टीम पर शराब तस्करों ने किया हमला, हमले में होमगार्ड जवान घायल, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

जमुई A1 : जमुई में शुक्रवार की रात टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत अगहरा गांव में शराब तस्करों ने उत्पाद पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में एक होमगार्ड जवान घायल हो गया। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार हो गया।

उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में शराब का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना के आधार पर टीम छापेमारी करने पहुंची थी। छापेमारी के दौरान कुछ लोग भागने लगे, जिन्हें पकड़ने की कोशिश में होमगार्ड जवान भीम सिंह घायल हो गए। पुलिस ने पीछा कर अगहरा निवासी गुलशन पासवान को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर एक अन्य तस्कर भागने में सफल रहा, जिसकी पहचान कर ली गई है।

घायल जवान भीम सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक मदुसूदन यादव ने बताया कि फरार तस्कर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें