[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में 2 ट्रक के ओवरटेक की चपेट में आने से एक युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने ट्रकों में लगाई आग

style="text-align: justify; margin:10px 0px;"जमुई A1 : जमुई जिले में सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुई-खैरा मुख्य मार्ग पर सोमवार की संध्या 8:30 बजे के करीब इस्लामनगर के पास बालू से लदे दो ट्रकों की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भछियार मोहल्ला निवासी 29 वर्षीय अजय ठाकुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार अजय ठाकुर महराजगंज बाजार में कपड़े की दुकान में काम करता था, वहीँ से घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक के बीच वह फंस गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बता दें कि मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। जिसमें 6 वर्षीय अंश कुमार, 4 वर्षीय देवराज कुमार और 8 वर्षीय बेटी सोनाक्षी कुमारी शामिल है।

घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोग एवं मृतक के परिजन द्वारा दोनों ट्रकों में आग लगा दी और चालकों को पकड़कर उनकी पिटाई भी कर दी। बाद में चालकों को एक कमरे में बंधक बना लिया। इधर घटना की सूचना के बाद सदर एसडीपीओ सतीश सुमन और टाउन थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने का प्रयास किया। इसके अलावा फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां आग पर काबू की कोशिश में लगी हुई है। ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख दिया है और पुलिस को उठाने नहीं दे रहे थे।

बताया जा रहा है कि दोनों ट्रक खैरा की ओर से आ रहे थे। इस बीच ओवरटेक करने के दौरान एक दूसरे से टक्कर हो गई। वहीं सड़क पार कर रहे अजय ठाकुर एक ट्रक की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत घटना स्थल पर हो गई। अजय ठाकुर की मौत के बाद ग्रामीणों ने पहले ट्रक में तोड़फोड़ की फिर दोनों ट्रकों को आग के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मौके पर कैंप कर रही है और स्थिति को कंट्रोल करने में लगी हुई है।

मामले को लेकर जमुई एसपी मदन कुमार आनंद ने कहा कि ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया था। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दोनों ट्रैकों में आग लगा। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया है। लोगों की भीड़ को हटा लिया गया है। इसके साथ ही लोगों ने पथराव भी किया था। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें