[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में सामान खरीदने दुकान जा रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत, बाइक सवार का इलाज जारी

जमुई A1: जमुई जिले में मंगलवार देर रात चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर नावाडीह के पास बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय कुमर सिंह के रूप में हुई है।

जब वे नावाडीह स्थित दुकान से सामान खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वो सड़क पर गिर गए। बाइक चालक भी दुर्घटना में घायल हो गया। घायल बाइक चालक की पहचान विशनपुर निवासी पच्चू साह के रूप में हुई है। दोनों घायलों को तुरंत चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद कुमर सिंह को मृत घोषित कर दिया। पच्चू साह का अस्पताल में इलाज जारी है।

चकाई थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें