जमुई A1: जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत केनुई और रामसागर गांव के बीच एक बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतकों की पहचान 39 वर्षीय बनारसी मांझी एवं गंगा यादव के रूप में हुई है। घायल मजदूर का नाम मसूदन कोड़ा है। तीनों मजदूर खरुई बरियारपुर और डुमरकोला गांव के रहने वाले थे। वे भुल्लो गांव में मजदूरी करने जा रहे थे।
लछुआड़ पुलिस द्वारा तीनों मजदूरों को सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में मसूदन को जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया।
थानाध्यक्ष उपेंद्र पाठक ने बताया कि सड़क दुर्घटना की जांच की जा रही है। घायल का इलाज जारी है।

