[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में बालू लदे ट्रक ने 2 वर्षीय मासूम बच्चे को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, ड्राइवर फरार

जमुई A1 : जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार की सुबह हथियावर गांव में घर के बाहर खेल रहे 2 वर्षीय मासूम बच्चे को तेज रफ्तार बालू से लदे ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के पवन यादव के पुत्र के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस को सूचना मिलते ही पीछा कर झाझा की ओर से आ रहे ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थाना अध्यक्ष आलोक कुमार द्वारा बताया गया कि चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हादसे के बाद परिजन तथा ग्रामिणों ने शव के साथ रतनपुर-केनुहट-झाझा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीण मुआवजे तथा चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लक्ष्मीपुर और बरहट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें