[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में दो दोस्तों को एक ट्रक ने कुचला, दोनों का मौके पर ही मौत, एक की 11 दिन पहले हुई थी शादी

style="text-align: justify; margin:8px 0px;"जमुई A1: जमुई जिले में खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर BRC स्कूल के पास मंगलवार रात 1:30 बजे एक ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के बंदरमारा गांव निवासी केशो यादव का 20 वर्षीय पुत्र इंद्रदेव कुमार एवं मुंगेर जिले के कारीकोल निवासी 24 वर्षीय विनोद चौधरी के रूप में हुई है।

बता दें कि इंद्रदेव अपने मामा के घर गौरवा मटियाना में रहता था, वहीं विनोद का ससुराल जमुई जिले के सोनो प्रखंड के पैरा मटियाना गांव में था। दोनों दोस्त मंगलवार को पूजा समारोह में शामिल होने कागेश्वर गांव गए थे। वापसी के दौरान यह हादसा हुआ। ट्रक का टायर इंद्रदेव के सिर पर चढ़ गया तथा विनोद भी उसी ट्रक की चपेट में आ गया था। इंद्रदेव की शादी 30 मई को महज 11 दिन पहले सोनो प्रखंड के तरोन गांव की युवती से हुई थी।

सोनो थाने की पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर बुधवार की सुबह पोस्टमॉर्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया तथा मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें