[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, ट्रैक्टर में जैकेट फंसने से हुई दुर्घटना

पटना A1 : जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग पर स्थित कैथवारा पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान जमुई महाराजगंज निवासी राकेश भगत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महाराजगंज के निवासी राकेश भगत और ऋषि भारत श्राद्ध का भोज खाने कैथवारा गांव गए थे तभी वापसी के दौरान कैथवारा मोड़ पर सिकंदरा से जमुई की ओर जा रहे ट्रैक्टर की ट्रेलर (डाला) में बाइक चालक का जैकेट फंस गया। इस दुर्घटना में राकेश भगत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे ऋषि भारत गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल ऋषि भारत को पहले सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

सिकंदरा थाना अध्यक्ष मिंटू सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और ट्रेक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें