[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर, ट्रक के नीचे दबने से एक की मौके पर ही मौत, चालक फरार

जमुई में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर, ट्रक के नीचे दबने से एक की मौके पर ही मौत, चालक फरारजमुई A1 : जमुई जिले में झाझा थाना क्षेत्र के दादपुर हॉल्ट के पास मंगलवार की दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तथा बाइक चला रहे उनके बहनोई को गंभीर चोटें आई है। मृतक की पहचान करहरा निवासी 45 वर्षीय मोहन यादव के रूप में हुई है। वहीँ घायल की पहचान झाझा प्रखंड क्षेत्र के लोहजरा निवासी अशोक यादव के रूप में हुई है।

घायल अशोक यादव द्वारा बताया गया कि वह अपने साले मोहन यादव के साथ बाइक पर सवार थे। दोनों अपनी-२ बेटी की शादी के लिए लड़का देखने जमुई के खैरा जा रहे थे। दादपुर रेलवे हॉल्ट के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अशोक यादव सड़क किनारे जा गिरे। मोहन यादव ट्रक के पहिए के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें