[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई पुलिस ने 32 कार्टून में 828 बोतल अंग्रेजी शराब किया जब्त, आरोपी पुआल के ढेर में छिपाकर रखा था अवैध अंग्रेजी शराब

जमुई A1 : जमुई जिले के SP मदन कुमार आनंद के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीम का गठन कर होली से पहले शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने केतरू नवादा गांव में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।

गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी रणधीर राम के दादा के घर के पीछे पुआल के ढेर में अवैध अंग्रेजी शराब छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने कुल मिलाकर 32 कार्टून में 828 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की है।

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अवैध शराब कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

छापेमारी में गिद्धौर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार एवं एसआई पंकज कुमार समेत अन्य पुलिस बल शामिल था।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें