जमुई A1 : जमुई पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 24 घंटे के अंदर हत्या के अलग-अलग तीन मामलों में मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई झाझा SDPO राजेश कुमार के नेतृत्व में की गई। इस अभियान में संबंधित थानों की पुलिस, जिला सूचना इकाई और सशस्त्र बलों की टीम भी शामिल थी।
पहली गिरफ्तारी सोनो थाना क्षेत्र से श्यामसुंदर पंडित को 1 मई की रात 12:10 बजे उसके घर से हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
दूसरी गिरफ्तारी चंद्रमंडी थाना क्षेत्र से सुनील यादव को 1 मई की सुबह 4 बजे गिरफ्तार किया गया। सुनील और उसके साथियों पर देवनंदन यादव की हत्या कर शव को तिलैया बहियार में फेंकने का आरोप है।
तीसरी गिरफ्तारी चिहरा थाना क्षेत्र से सुरजमुनी मुर्मू को 2 मई की दोपहर 2 बजे उसके मायके ग्राम बरमोरिया से गिरफ्तार किया गया। सुरजमुनी पर आरोप है कि उसने अपने पति की गला दबाकर हत्या की और शव को बरगद के पेड़ से लटका दिया, ताकि आत्महत्या का रूप दिया जा सके।
SDPO राजेश कुमार ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूती मिली है और लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ा है।

