[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट, 13 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर

जमुई A1: जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की सुबह में महापुर पंचायत स्थित गढ़ी गांव में जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। धारदार हथियारों एवं रॉड से दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला किया गया। इस झड़प में दोनों पक्षों के कुल 13 लोग घायल हो गए तथा 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पहला पक्ष के घायल ब्रह्मदेव यादव, मुंद्रिका यादव, पिंटू यादव, नरेंद्र यादव, शिवनारायण यादव एवं छोटू कुमार शामिल है। वहीं दूसरे पक्ष में घायल विकास यादव, बुलक यादव, ओंकार यादव, महेंद्र यादव, प्रकाश यादव, अनिल यादव, सुनीता देवी शामिल है।

सभी घायलों को पहले झाझा रेफरल अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए ब्रह्मदेव यादव, मुंद्रिका यादव, शिवनारायण यादव, ओंकार यादव एवं प्रकाश यादव को जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही झाझा थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। घटना के बाद गढ़ी गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें