[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

एक तेज रफ्तार बाइक पुलिस बैरियर से टकराई, मौके पर ही युवक की मौत, भांजी के घर जा रहा था युवक

जमुई A1 : जमुई जिले केसोनो-चकाई मुख्य मार्ग के डुमरी चेक पोस्ट के समीप एक तेज रफ्तार बाइक पुलिस बैरियर से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान झारखंड के गिरिडीह जिले के खोरी महुआ थाना अंतर्गत करहारी गांव निवासी संजय कुमार राय का 21 वर्षीय पुत्र ललन राय के रूप में की गई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि ललन दो भाई है और वह सबसे बड़ा था।

जानकारी के अनुसार वह झारखंड के हजारीबाग में पढ़ाई कर रहा था। नए साल की छुट्टी पर वह अपने घर आया था और बाइक से शुक्रवार को अपनी भांजी से मिलने के लिए जमुई के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत गंगरा गांव जा रहा था। जैसे ही वह सोनो-चकाई मुख्य मार्ग के डुमरी चेक पोस्ट के पास पहुंचा, उसकी बाइक की गति तेज होने के कारण चेक पोस्ट के पास सड़क किनारे रखे पुलिस बैरियर से बाइक टकरा गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सोनो थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी है।

सोनो थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे पुलिस बैरियर से टकरा गई थी। इससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें