[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

एक तेज रफ्तार बाइक ने ऑटो को ओवरटेक करने के दौरान पीछे से मारी टक्कर, तीन लोग घायल

जमुई A1 : सदर प्रखंड अंतर्गत जमुई-लखीसराय मुख्य सड़क पर शनिवार की सुबह हांसडीह के समीप सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना एक तेज रफ्तार बाइक ने ऑटो को ओवरटेक करने के दौरान पीछे से टक्कर मरने से हुई, जिससे ऑटो बेकाबू होकर साइकिल सवार छात्रा से टकरा गई।

घायलों में अमरथ गांव की छात्रा नंदिनी कुमारी, लखीसराय जिले के रामपुर निवासी दिलीप चौरसिया और ऑटो चालक कुंदर निवासी सूरज मांझी शामिल है।

आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सदर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक पीड़ितों की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें