[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, आक्रोशित परिजनों किया सड़क जाम

जमुई A1 : जमुई जिले के स्टेशन रोड जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार की रात खैरमा पुल के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार 23 वर्षीय युवक को कुचल दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बरहट प्रखंड के तमकुलिया गांव निवासी राजेश किस्कू के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार राजेश किस्कू अपनी नियमित दिनचर्या कर जमुई सर्किट हाउस में काम करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। No Entry खुलने के बाद भारी वाहनों की आवाजाही शुरू हुई, इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

घटना से आक्रोशित परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने खैरमा पुल के पास शव के साथ सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने ट्रक चालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन रात 11 बजे तक सड़क जाम जारी रहा, जिससे आवागमन बाधित हुआ। पुलिस जल्द ही आरोपी ट्रक चालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें