[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

उत्पाद विभाग की पुलिस ने 14 लाख रुपए की विदेशी शराब जब्त करने के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार, पेट्रोल टैंकर में छिपाकर लाई जा रही थी शराब

जमुई A1 : जमुई जिले में रविवार की सुबह उत्पाद विभाग की पुलिस ने पश्चिम बंगाल से लाई जा रही 14 लाख रुपए की विदेशी शराब डुमरी चेक पोस्ट पर जब्त की है साथ ही दो शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किए गए हैं।

उत्पाद अधीक्षक सुभाष पांडे द्वारा बताया गया कि शराब की यह खेप पश्चिम बंगाल से गिरिडीह जिले के चतरो होते हुए जमुई लाई जा रही थी। होली के मद्देनजर शराब तस्करों की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए विभाग ने चार टीमें गठित की थीं। डुमरी चेक पोस्ट पर जब पेट्रोल टैंकर को स्कैनर से जांचा गया, तो उसमें शराब की मौजूदगी की पुष्टि हुई। टैंकर की तलाशी में 14 लाख रुपए मूल्य की विदेशी शराब बरामद की गई। उत्पाद अधीक्षक के अनुसार, यह शराब जमुई के एक तस्कर को डिलीवर की जानी थी। पकड़े गए दोनों तस्करों से पूछताछ जारी है।

उत्पाद विभाग जल्द ही इस रैकेट के मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने का दावा कर रहा है। होली के त्योहार को देखते हुए उत्पाद पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें