[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

अज्ञात गाड़ी ने मुंगेर की एक महिला को कुचला, मौत, घायल महिला को डायल 112 पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

जमुई A1: जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना अंतर्गत जमुई-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार देर रात मटिया के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी ने मुंगेर की एक महिला को कुचल दिया। रात 11:30 बजे डायल 112 पुलिस ने घायल महिला को जमुई सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका की पहचान मुंगेर जिले के शामपुर थाना क्षेत्र के भदौरा गांव निवासी रुस्तम कुमार की पत्नी पूनम कुमारी (32) के रूप में हुई है।

मृतका के बेटे अंकुश कुमार द्वारा बताया गया कि उसके पिता दूसरे राज्य में मजदूरी करते हैं। वह अपनी छोटी बहन और मां के साथ रहता था। गुरुवार को पूनम कुमारी ने जमालपुर जाने की बात कही थी। वहीं, देर रात पुलिस ने फोन कर दुर्घटना की सूचना दी। शुक्रवार सुबह परिजन अस्पताल पहुंचे, तब तक पूनम की मौत हो चुकी थी।

लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि पूनम जमुई कैसे पहुंची।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें