[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई पुलिस ने एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, डिलीवरी बॉय बनकर शराब की तस्करी कर रहा था तस्कर

जमुई पुलिस ने एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, डिलीवरी बॉय बनकर शराब की तस्करी कर रहा था तस्करजमुई A1 : जमुई जिले में बरहट प्रखंड अंतर्गत कटौना मोड़ के पास गुरुवार की सुबह पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सूरज झा चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के केंदुआडीह गांव का है।

बताया जा रहा है कि सूरज कई महीनों से डिलीवरी बॉय बनकर शराब की तस्करी कर रहा था। वह झारखंड के देवघर से शराब लाकर जमुई में होम डिलीवरी करता था। गुरुवार की सुबह भी वह झाझा बस स्टैंड पर किसी को शराब की डिलीवरी करने जा रहा था। मलयपुर थाने की पुलिस गश्त के दौरान कटौना मोड़ पर मौजूद थी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा तब पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ा। डिलीवरी बॉक्स की जांच में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई।

मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि आरोपी के कई सहयोगी भी हैं, उनकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। जिले में शराब की होम डिलीवरी बड़े पैमाने पर हो रही है। तस्कर स्कूल-कॉलेज के छात्रों को भी इस धंधे में शामिल कर रहे हैं। छात्रों के बैग में किताबों की जगह शराब रखकर डिलीवरी कराई जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें