जमुई A1 : जमुई सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरथ गांव के नया टोला में एक पिता पर दो बेटों ने जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार मोहम्मद शाहिद साह (65) ने अपने दोनों बेटों को जमीन उनके नाम करने से मना कर दिया था इसलिए दोनों बेटों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
घटना बुधवार की देर रात की है। मोहम्मद गुलजार साह और मोहम्मद निसार साह ने अपनी भाभी के साथ मिलकर पिता की हत्या की साजिश रची। पिता जब सो रहा था, तब बेटों ने हमला किया। पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग डायल 112 को बुलाया जिसने मौके पर पहुंची और उसे बचाया।
पीड़ित की बेटी सकीना खातून ने बताया कि उसके भाई लंबे समय से पिता पर जमीन हस्तांतरण का दबाव बना रहे थे। घटना के बाद दोनों आरोपी बेटे फरार हो गए। पीड़ित को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
डायल 112 के मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हें वृद्ध के साथ मारपीट की सूचना मिली थी। टाउन थाने में पीड़ित की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

