[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर गिट्टी लदा हुआ हाईवा पलटा, चालक-उपचालक समेत 5 घायल

जमुई A1 : जमुई जिले के सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर मुंशी पुल के पास झारखंड के पाकुड़ से लखीसराय जा रहा गिट्टी लदा हुआ हाईवा दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह दुर्घटना सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन से बचने के चक्कर में हाईवा बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में हाईवा चालक सियाराम सिंह समेत 5 लोग घायल हुए हैं। चालक सियाराम लखीसराय जिले के धीरा गांव के रहने वाले हैं। उपचालक विजय कुमार झारखंड के गिरिडीह जिले के नीमा टांड के निवासी हैं। विजय कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बटिया थाना प्रभारी सुजाता कुमारी द्वारा बताया गया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। चालक के मुताबिक वह झारखंड से गिट्टी लेकर लखीसराय जा रहा था। बटिया गांव के पास मुंशी पुल पर सामने से आए वाहन से बचने के प्रयास में हाईवा पलट गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें