[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

सावन की दूसरी सोमवारी पर पत्नेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ में चोरों ने दो महिलाओं के मंगलसूत्र और चेन किया चोरी

जमुई A1: जमुई में सावन की दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ होने के कारण पत्नेश्वर शिव मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। दो महिलाओं की गले से अज्ञात चोरों ने सोने के मंगलसूत्र व चेन चोरी कर लिया।

पीड़ित महिलाओं में एक स्नेहा कुमारी, जो लक्ष्मीपुर प्रखंड के बंगरडीह गांव निवासी सुमित राज की पत्नी हैं। जबकि दूसरी कुमारी नीति हैं, जो सतगामा, टाउन थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं।

घटना के बाद मंदिर समिति के सदस्यों ने मलयपुर थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों की जांच की, जिसमें एक संदिग्ध युवक की गतिविधियां दर्ज मिलीं। CCTV के आधार पर पुलिस ने मगही निवासी नीरज कुमार नामक युवक को हिरासत में लिया है। चार अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि, “घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। गिरफ्तार चोर से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।”

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें