[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित गायघाट के जंगल में नक्सलियों का हथियार का जखीरा बरामद

जमुई A1 : STF एवं SSB की संयुक्त टीम ने सर्च अभियान के दौरान बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित गायघाट के जंगल में नक्सलियों का हथियार का जखीरा बरामद किया है। खैरा प्रखंड अंतर्गत जन्मस्थान के प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

SSB 16वीं वाहिनी C बटालियन के कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया द्वारा बताया गया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम ने मिट्टी में छिपाकर रखी गई दो राइफल तथा नक्सली साहित्य भी बरामद किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नक्सली संगठन अपनी सक्रियता बढ़ाने के लिए छिटपुट घटनाओं को अंजाम दे रहे है। इसी जंगली क्षेत्रों में पहले भी नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए कईबार केन बम लगाए थे, लेकिन सुरक्षाबलों की सतर्कता से उन्हें नष्ट कर दिया गया।

STF एवं SSB का लगातार चल रहे सर्च अभियान से नक्सली संगठन दबाव में है। बरामद किए गए हथियारों का इस्तेमाल सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए किया जाना था। वरिष्ठ अधिकारियों को इस कार्रवाई की जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें