जमुई A1: जमुई सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहारी गांव में सुदामा सरयू सदन में बीते कुछ दिनों पहले चोरी की घटना प्रकाश में आया है। चोरों ने घर के 5-6 कमरों का स्टील कुंडी वाले ताले जबरन तोड़कर अंदर रखे घरेलु सामान एवं आवश्यक कागजात सहित कई अन्य सामग्री की चोरी की गई है।
आते-जाते ग्रामीणों द्वारा जब घर का दरवाजा खुला देखा गया तो उनके परिवालों को सूचित किया गया। साथ ही स्थानीय लोगों द्वारा देखा कि घर के सारे सामान बिखरे पड़े हैं बैग एवं बक्शे का ताला टुटा हुआ है, किचेन का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। कुछ कागजात भी इधर-उधर बिखरे हैं।
बता दें की यह घर जमुई पुलिस अधीक्षक आवास एवं जिलाधिकारी आवास से आधे किलोमीटर की दुरी पर है। घर के मालिक ज्यादातर यहाँ नहीं रहते हैं इनका गांव में बड़ा परिवार के साथ शिक्षित भी हैं, परिवार के सभी सदस्य देश के अन्य राज्यों में सरकारी व गैर सरकारी सेवा दे रहे है।
जानकारी होने पर चाबीधारक श्री चंदन कुमार सिंह ने सुदामा सरयू सदन जाकर घटना के साक्ष्य के रूप में वीडियो तथा कई फोटोग्राफ भी लिए हैं।
घर के सदस्य पूर्व न्यायधीश सारंगधर सिंह ने टेलीफोनिक वार्ता द्वारा बताया गया कि अभी सही-२ आकलन नहीं किया गया है कि चोरो ने क्या-क्या चुराया है, फोटो से ऐसा प्रतीत होता है कि चोरों द्वारा जरुरी कागजात एवं आवश्यक कीमती घरेलु सामान की चोरी की गई है।
उनके द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा जमुई थाना एवं पुलिस ऑफिस, जमुई को आवश्यक कार्रवाई के लिए ईमेल के माध्यम से सूचित किया जायेगा।

