[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

दो भाइयों के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट, पति-पत्नी घायल

जमुई A1: जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत डाढा गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के सदस्यों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष से पति पत्नी घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार धान की रोपाई के दौरान हुए झगड़े में बड़े भाई ने छोटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायलों की पहचान कारेलाल यादव और उनकी पत्नी रूपा देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रूपा देवी ने बताया कि वे अपने हिस्से की जमीन पर धान की रोपाई कर रहे थे। तभी उनके भैसूर मंटू यादव, मंटू की पत्नी विनीता देवी और बेटा सनोज कुमार लाठी, डंडा और कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे। तीनों ने मिलकर हमला कर दिया। कारेलाल यादव को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। बताया कि दोनों का पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्षों में पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी थी। लेकिन शुक्रवार को मामला हिंसक हो गया । पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें