जमुई A1 : जमुई जिले के में झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की शाम तेलियाडीह गांव निवासी दवा व्यवसायी देवाशीष कुमार को दूध लेने जाते समय 4-5 नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल अपहरण कर लिया।
सूत्रों के अनुसार, परिवार ने 5 लाख रुपए की फिरौती देने के बाद बदमाशों ने देवाशीष को घायल अवस्था में जंगल में छोड़ दिया। परिजनों द्वारा बराय गया की देवाशीष को बेहोश होने पर वाहन से मुंगेर जिले के गंगटा जंगल ले जाया गया और अपहरणकर्ताओं ने परिजनों से एक करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की थी।
देवाशीष मंगलवार की सुबह अपने घर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी झाझा थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने घायल देवाशीष को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल झाझा में भर्ती कराया।
झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि मामले की जांच की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी जल्द ही पूरे मामले की जानकारी देंगे।

