[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में तेज रफ्तार पिकअप-बुलेट की टक्कर में दो दोस्तों की मौत, एक की मौत घटनास्थल पर ही, दूसरे की मौत पटना ले जाते समय

जमुई A1: जमुई में चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत झप्पू मोड़ के पास मंगलवार की रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बुलेट सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दूसरे को पटना ले जाने के क्रम में हो गई। मृतकों की पहचान हाबुनगर निवासी गणेश यादव के बेटे पप्पू यादव एवं अरुण यादव के बेटे राजेश यादव के रूप में हुई है। दोनों दोस्त गांव के ही एक साथी की बारात में शामिल होने के लिए हाबुनगर से पकरी बरामा जा रहे थे।

मृतक पप्पू यादव के जीजा बिपिन यादव द्वारा बताया गया कि चंद्रदीप नहर के पास पिकअप वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। पप्पू यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई वहीं राजेश यादव की मौत पटना ले जाते समय रास्ते में हुई। हादसे के बाद पिकअप वाहन फरार हो गया।

परिजनों एवं ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र न्याय और मुआवजे की मांग की है। इस घटना से गांव में शोक की लहर है। चंद्रदीप पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें