[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में ट्रैक्टर-बुलेट की आमने-सामने टक्कर, ट्रैक्टर चालक फरार, बाइक सवार युवक घायल

जमुई A1: जमुई जिले के सोनो प्रखंड अंतर्गत सोमवार को चरका पत्थर थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर एवं बुलेट की आमने-सामने टक्कर से हो गई। इस हादसे में भगवाना गांव निवासी प्रकाश यादव का 19 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार घायल हो गया। रूपेश अपने घर से सोनो की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर ने बुलेट को टक्कर मार दी।

ट्रैक्टर तीन-चार बार पलटते हुए सड़क किनारे खेत में जा गिरा। हालाँकि चालक अपने बचने का भरपूर प्रयास किया। दुर्घटना में ट्रैक्टर का अगला पहिया निकलकर दूर जाकर गिरा। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद घायल ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा चरका पत्थर थाने की पुलिस को सूचना दी गई।

थानाध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया कि दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। घायल को अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें