[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में ट्रक-हाईवा की आमने-सामने टक्कर, केबिन में फंसा ड्राइवर, 2 घायल, एक को पटना किया रेफर

जमुई A1 : जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार की सुबह बी.एड कॉलेज, कटौना स्थित गिद्धौर की ओर से आ रहा हाइवा एवं जमुई की ओर से जा रहा ट्रक आमने-सामने टकरा गए। इस टक्कर में हाइवा का चालक वाहन में बुरी तरह फंस गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर मलयपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और JCB की मदद से चालक को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल दोनों चालक को पुलिस ने तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में घायल ट्रक चालक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। वही हाइवा चालक की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक स्थिति को देखते हुए हाइवा चालक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

पुलिस द्वारा बताया गया कि चालक को नींद आ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। बताया गया कि ट्रक ने बेकाबू होकर हाइवा में सीधी टक्कर मार दी, जिससे दोनों गाड़ियों को भी नुकसान हुआ। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें