[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई में टमाटर लेकर जा रहा तेज रफ्तार ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया, स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया

जमुई A1 : जमुई के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुई-गिद्धौर मुख्य मार्ग पर रविवार की सुबह सुग्गी गांव के पास टमाटर लेकर जा रहा तेज रफ्तार ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया, जिससे ऑटो ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गया। घायल ऑटो चालक की पहचान लखीसराय जिले के डब्लू साह के रूप में हुई है।

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में ऑटो चालक वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस 3 घंटे बाद पहुंची। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस की टीम को खदेड़ दिया। ग्रामीणों ने घंटों मेहनत के बाद ऑटो में फंसे चालक को निकाला। स्थानीय लोगों ने घायल चालक को निकालकर शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

स्थानीय निवासी महेंद्र पासवान ने बताया कि सुबह करीब 3 बजे एक जोरदार आवाज हुई। आसपास के लोग जब बाहर निकले तो देखा कि ऑटो ट्रक के पीछे फंसा हुआ है। लोगों को जमा होते देख ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया।

टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की जानकारी मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी और घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें