जमुई A1 : जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत ललमटिया के जंगली क्षेत्र अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की एंटी लीकर फोर्स लगातार अभियान चला रही है। कई जगहों पर अवैध शराब के कई ठिकाने मिले हैं, शराब माफिया शातिर तरीके से जमीन के नीचे तीन बड़े ड्रम और तीन छोटे गैलन में 700 किलो जावा महुआ बरामद किया है।
जाँच अभियान के इस दौरान शराब बनाने में उपयोग किया जाने वाला कई पैकेट टेबलेट (दवाई) भी जब्त किया गया। शराब माफिया के द्वारा पुलिस के नजर से बचाने के लिए सभी ड्रम को जंगली इलाके में जमीन के नीचे 6 से 7 फीट गड्ढे में डालकर उसके ऊपर प्लास्टिक के बोरे से ढक दिया गया था।
पुलिस ने इस पूरे कार्रवाई का वीडियो भी बनाया है जिसमें साफ सुना जा सकता है कि शराब माफिया के इस तरह के जमीन के अंदर गाड़कर शराब तैयारी की तरकीब एवं शराब बनाने में उपयोग किए जाने वाला दवाई को भी दिखा रहे है। पुलिस जब्त किए गए जावा महुआ जब नष्ट कर रहा था, वह उस समय हैरान रह गया जब ड्रम से एक मरा हुआ चूहा भी पाया गया। पुलिस यह भी कह रही है कि इसी तरह के जहरीली शराब पीने के लोगों की मौत हो जाती है।
बता दें कि जमुई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ALTF-5 के प्रभारी विद्या रंजन कुमार ने अपने दल बल के साथ यह कार्रवाई की है।

