जमुई A1 : जमुई जिला में गुरुवार की रात उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 20 लीटर चुलाई शराब और 1.875 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई। इस दौरान 5 शराब कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए कारोबारियों की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के सोनपे गांव निवासी संजीव कुमार एवं मनीष कुमार, शिवनडीह निवासी कुंदन कुमार, खैरा प्रखंड के चुआं गांव निवासी मिथुन कुमार तथा बल्लोपुर निवासी संजू देवी (श्याम किशोर मांझी की पत्नी) के रूप में हुई है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार रात कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिलेभर में गठित विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं, ताकि अवैध शराब के धंधे पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने स्पष्ट किया कि जिले में शराबबंदी कानून का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

