जमुई A1: जमुई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरा डोमटोली में स्थानीय थाना के सहयोग से ALTF 01 द्वारा छापेमारी के क्रम में शिवा चौधरी पिता रामबालक चौधरी के घर में करीब 06 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुआ साथ ही 30 लीटर फुला हुआ जावा महुआ एवं शराब बनाने वाला बर्तन बरामद हुआ जिसे नष्ट किया गया।
वही सिकंदरा डोमटोली में ही गुड्डू चौधरी पिता अनुज चौधरी के घर में दीवाल के बगल से दो गैलन भरा हुआ 10 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुआ साथ ही करीब 300 लीटर फुला हुआ जावा महुआ भी बरामद हुआ जिसे भी नष्ट कर दिया गया है।
छापेमारी में पंचायत सरकार भवन सिकंदरा के शौचालय भवन से भी एक गैलन में करीब 20 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुआ है। स्थानीय चौकीदार के द्वारा सत्यापन के क्रम में सोनू चौधरी पिता स्वर्गीय प्रकाश चौधरी सिकंदरा डोमटोली का शराब होना बताया गया।
सब मिलाकर शराब की मात्रा करीब 40 लीटर तथा 330 लीटर फुला हुआ जावा महुआ को नष्ट किया गया।

