[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई पुलिस ने दो कुख्यात नक्सली को किया गिरफ्तार, दोनों पर है दर्ज गंभीर आरोप

जमुई A1: जमुई जिले में पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात नक्सली अरविंद यादव के दो करीबी सहयोगी विजय यादव और श्रीराम यादव अपने गांव लौटे हैं। सूचना मिलते ही झाझा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, झाझा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी अभियान की गई। झाझा थाना क्षेत्र के भलगोड़ी और छापा गांव में की गई इस छापेमारी में दोनों वांछित नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों की पहचान विजय यादव और श्रीराम यादव के रूप में हुई है। मामले की जानकारी झाझा एडीपीओ राजेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।

दोनों के विरुद्ध सुलतानगंज (भागलपुर) थाना कांड संख्या–45/2011, दिनांक–09.03.2011 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 121ए, 122, 124ए, 34 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए, 25(1-ए), 35 एवं यूएपीए एक्ट की धारा 10/13 के तहत गंभीर आरोप दर्ज हैं। गिरफ्तार नक्सलियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए भागलपुर जेल भेजा जा रहा है।

इस छापेमारी अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार झाझा, झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी गोविन्द कुमार दास, अक्षयबर राम, धमेन्द्र कुमार एवं सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस ने इसे नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक अहम कामयाबी बताया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें