[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

जमुई जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल एक लाख के इनामी अपराधी पिस्टल एवं 15 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

जमुई A1 : जमुई में पुलिस ने जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल एक लाख के इनामी अपराधी सुभाष महतो उर्फ वीरप्पन को पतौना गांव के पास गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए जमुई SP मदन कुमार आनंद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में SOG-1 के पुलिस अधिकारी, कमांडो और जिला आसूचना इकाई के पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने मलयपुर थाना क्षेत्र के पतौना गांव के पास आंजन नदी पुल से वीरप्पन को गिरफ्तार किया। वह लाल रंग की कार में सवार था।

बताया गया कि वीरप्पन नगर थाना इलाके में एक संगठित गिरोह चलाता था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और हत्या के प्रयास समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से 7.65 mm की पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

वीरप्पन लंबे समय से फरार था और बेंगलुरु में छिपा हुआ था। पुलिस को सूचना मिली कि वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जमुई आया है। इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। जमुई SP मदन कुमार आनंद ने कहा कि इस गिरफ्तारी से जिले में अपराध पर अंकुश लगेगा और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें