[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

चालक को नींद आने से एक कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, 7 लोग घायल, बच्चे को किया गया पटना रेफर

जमुई A1: जमुई जिले में रविवार की सुबह खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर मांगोबंदर के पास चालक को नींद आने से 50-60 की रफ्तार से चल रही एक कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार पर सवार सभी सातो लोग घायल हो गए। सभी लोग पटना के मीठापुर निवासी हैं जो अपने परिवार के साथ झारखंड के रजरप्पा मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे।

दुर्घटना में कार सवार 7 लोग घायल हुए। इनमें से 6 लोगों को मामूली चोटें आईं। शंकर कुमार के बेटे 14 वर्षीय अंशु कुमार के सिर में गंभीर चोट लगी। सभी घायलों को पहले जमुई सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने प्रारंभिक इलाज के बाद अंशु को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

खैरा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि मामले की जानकारी मिली है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]

Most Popular

आज का राशिफल देखें